Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा का औचक निरीक्षण, गंदगी देख अधिकारी खुद हैरान 

Share
Share
Khabar365news

यात्रियों को बेहतर सुविधा और साफ-सुथरा खाना देने के रेलवे के दावों की शनिवार को उस समय पोल खुल गई, जब सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित कॉमसम फूड प्लाजा का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फूड प्लाजा में गंदगी, बदइंतजामी और खराब खानपान की पोल खुल गई।  

निरीक्षण के दौरान देखा गया कि किचन में पका हुआ खाना खुले में रखा गया था, वहां मक्खियां भिनभिना रही थीं और कॉकरोच भी घूमते मिले। जगह-जगह गंदगी फैली थी। इस हालात को देखकर अधिकारी खुद हैरान रह गईं। फूड प्लाजा के स्टाफ का व्यवहार भी ठीक नहीं था। मैनेजर त्रिलोक चंद और कुक बंसीधर ने जांच टीम से असहयोग किया और बदतमीजी से पेश आए। सभी कर्मचारी बिना पहचान पत्र के काम करते पाए गए।

ये गड़बड़ियां मिलीं- 
किचन में पेस्ट कंट्रोल के बावजूद कॉकरोच दिखे
आरओ वॉटर प्यूरीफायर बंद पड़ा था
डाइनिंग हॉल के चारों एसी बंद मिले
सब्जियों के साथ अंडा और चिकन एक ही जगह रखा था
कच्चे मोमोज को आइसक्रीम के साथ डीप फ्रीजर में रखा गया
खाने के सामान पर न मैन्यू कार्ड और न ही इस्तेमाल की तारीख
कुल्हड़ निर्धारित साइज से छोटा
लहसुन में फफूंद, अदरक-लहसुन की क्वालिटी खराब
मेन्यू चार्ट अधूरा और बिल में ‘रेलनीर’ दिखाकर दूसरी कंपनी का पानी परोसा गया

सैंपल भेजे गए जांच के लिए, जुर्माना तय
फूड प्लाजा में बिक रहे पनीर, रसगुल्ला, गुलाब जामुन समेत अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल मौके पर लिए गए और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने संचालक पर भारी जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों की टीम ने अपर क्लास वेटिंग हॉल और मौयाँ एक्सप्रेस (15027) में टिकट चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे जिनमें नीरज कुमार, सचिन गुप्ता, मोती लाल, विपिन कुमार, योगेश, सुरेश उरांव और आशुतोष कुमार शामिल थे। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सेहत और सुविधा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...