Hazaribagh

सदर विधायक के निर्देश पर नगर निगम के कर्मियों ने सड़क व नाली का किया निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग) हजारीबाग शहर से सटे कटकमसांडी कृष्णा नगर वासियों ने वीरेन्द्र कुमार वीरू के घर से लोहसिंगना इमामबाड़ा तक पीसीसी पथ व नाली निर्माण को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद को एक लिखित आवेदन दिया था। विधायक प्रदीप प्रसाद ने समस्याओं का निदान के लिए नगर निगम के एसडीओ व कनीय अभियंता रौशन कुमार को भेज कर लम्बाई व चौड़ाई का मापी कराया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार वीरू ने बताया कि यह सड़क बहुत ही जर्जर हो चुकी है और नाली नही बनने के कारण काफी जल जमाव रहता है। इसके कारण छात्र छात्राओं व ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़़ता है। सड़क व नाली निर्माण होने से शिवपुरी,कृष्णा नगर ,लोहसिंगना, कस्तूरीखाप, बलियन्द व गदोखर के ग्रामीणों का आवागमन में काफी सुविधा होगी। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने शीघ्र ही इन सारी समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर सरोज सिंह, सागर कुमार, मनोज ठाकुर,रामप्रवेश सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, बसंत राम आदि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...