
पवित्र सावन मास में पूजा पाठ एवं अनुष्ठान से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है : शेफाली गुप्ता

सावन मास की अंतिम सोमवारी को शहर के खिरगांव स्थित मुक्ति धाम माँ काली मंदिर में दिन सोमवार को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने रूद्राभिषेक किया तथा प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने माता काली एवं शिवालय में माथा टेककर समस्त सदर विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि सावन का महिना का काफी पावन होता है। पवित्र मास का हर दिन शुभ एवं मंगलकारी होता है। पूजा पाठ एवं अनुष्ठान से बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती प्रशन्न होकर जीवन में चमत्कारी बदलाव आता है। सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। मौके पर विशेष रूप से काली मंदिर पुजारी बिट्टू पुजारी, भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मिकी, रवि कुमार, शंभू पीडी मेहता, ऋषभ ज्योति, विकाश हरि, नवीन पांडे, रोहित पांडे, मनीष कुमार, आशीष कुमार सिंह, मुकेश गुप्ता, दिनेश सीआर पासवान, मोनू गुप्ता, अजीत गुप्ता, रंजीत राम, रोहित राम, मनीष कुमार राम, मनोज कुमार एवं मनोज राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Leave a comment