Jharkhand

गुड फ्राइडे के अवसर पर संत अंथोनी चर्च के प्रांगण में क्रूस रास्ता का आयोजन किया गया

Share
Share
Khabar365news

जगता झारखंड धनबाद शुक्रवार को पुण्य शुक्रवार अर्थात “गुड फ्राइडे” के अवसर पर संत अंथोनी चर्च के प्रांगण में क्रूस रास्ता का आयोजन किया गया। क्रूस रास्ता में यीशु के पकड़ाया जाने, क्रूस पर प्राण दंड दिए जाने तथा क्रूस पर मृत्यु तक के 14 विभिन्न स्थानों के दु:खभोग को स्मरण करते हुए प्रार्थना की गई।
पुण्य शुक्रवार अर्थात गुड फ्राइडे के अवसर पर संत अंथोनी चर्च के सहायक फादर ज प्रदीप मरांडी ने अपने उपदेश में कहा प्रत्येक दिन किसी ना किसी के घर में किसी ना किसी की मृत्यु होती है और उस वक्त हमें ना चाहते हुए भी कब्रिस्थान जाना पड़ता है। कबस्थान जाना किसी को भी पसंद नहीं है क्योंकि वहां उनके अपने मृत्यु की शय्या में सो रहे होते हैं। यह समय होता है जब पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ रही होती है। ठीक उसी प्रकार आज के दिन ही हमारी प्रभु यीशु जिसको काठ के क्रूस पर कीलों से ठोक दिया गया था और इस प्रकार उनकी क्रूस मृत्यु हुई थी। देखा जाए तो आज का दिन एक शोक और विलाप का दिन है। लेकिन हम आज के दिन को गुड फ्राइडे अथवा भला शुक्रवार के नाम से बुलाते हैं। दरअसल प्रभु यीशु के क्रूस मृत्यु की घटना को हममे से किसी ने भी नहीं देखा है लेकिन वचन के पढ़े जाने के द्वारा हम काल्पनिक रुप से अपने आप को इस ऐतिहासिक घटना का साक्षी मानते हैं। दरअसल यह दिन हमारे लिए अत्यंत मार्मिक एवं साथ ही साथ प्रेम की पराकाष्ठा का दिन है। जो हमारे प्रभु यीशु हमारे लिए दिखाते हैं। जिन्होंने अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए तथा हमें आदि पापों से बचाने के लिए अपनी क्रूस बली दे दी थी। इसलिए आज का दिन हमारे लिए भला है और आज के दिन हम शोक तो करते हैं लेकिन प्रभु यीशु के दुख और मृत्यु का नहीं बल्कि अपने उन सारे गलत कार्य के लिए जिनहे हम छोड़ना तो चाहते हैं परंतु छोड़ नहीं पाते। आज का दिन प्रस्ताव करने के लिए है ना कि शोक में पड़े रहकर प्रभु की क्रूस मृत्यु को असफल करने का।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशिर प्रभात तिर्की, संजय पूर्ति, स्टीफन लकड़ा, जोसेफ डांगा,जाॅन कैम्प, विमल खाखा, अनिल कूजूर, एतवा टुटी, हरमन बागे आदि की सराहनीय भूमिका रही।
ईसा मसीह के तीसरे दिन जी उठने अर्थात पुनरुत्थान के शुभ अवसर पर दिनांक 8 अप्रैल 2023 दिन शनिवार रात्रि 9:00 ईस्टर संडे अर्थात “पासका जागरण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस शुभ अवसर पर संत अंथोनी चर्च धनबाद के प्रांगण में चर्च के फादर द्वारा आग की आशीष की जाएगी और सभी ईसाई धर्मावलंबी उस आग से मोमबत्ती को जलाकर पूरे चर्च सभागार को मोमबत्ती के प्रकाश से प्रकाशमय कर प्रार्थना करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...