झारखंडब्रेकिंग

राज्यपाल के आदेश पर RU के वीसी अजीत सिन्हा के कार्यकाल की होगी जांच

Share
Share
Khabar365news

राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा के कार्यकाल में हुए प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की जांच के लिए आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है। इस समिति में राज्यपाल सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा और शीघ्र ही जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

विशेष ऑडिट का आदेश
राज्यपाल ने पिछले तीन वर्षों में रांची विश्वविद्यालय में खरीद, आपूर्ति, निर्माण और मरम्मत कार्यों से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर भी ध्यान दिया है। इस संदर्भ में विशेष ऑडिट कराने का आदेश दिया गया है। अपर मुख्य सचिव ने राज्य के वित्त सचिव को पत्र लिखकर जल्द से जल्द ऑडिट कराकर रिपोर्ट राजभवन को सौंपने का निर्देश दिया है।

नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा का कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राजभवन ने देशभर से योग्य व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रक्रिया के लिए एक सर्च कमेटी का गठन भी किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...