Jharkhand

5 किलो अफीम के साथ एक ब्रेजा और तीन तस्कर गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

5 किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गुप्त सूचना के आधार पर बरही थाना क्षेत्र के बरही जेल के नजदीक चुकड़ा टांड से अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने पत्रकार वार्ता कर बताया। उन्होंने यह भी बताया कि 14 अक्टूबर को अफीम कारोबारी के द्वारा अफीम बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई थी। वहीं सूचना के सत्यापन के लिए नजीर अख्तर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही हजारीबाग के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी के दौरान जेल के नजदीक चकुरा टांड के पास एक सफेद रंग का ब्रेजा गाड़ी न. जेएच 01डी 3907 लगी हुई थी और उसमें कुछ लोग गाड़ी के अंदर बैठे हुए थे जैसे ही छापामारी टीम गाड़ी के पास पहुंची तो गाड़ी में बैठे लोग गेट खोलकर इधर-उधर भागने लगे।भागने के दौरान छापामारी टीम के द्वारा पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गये तीनों व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर बुलन्द अख्तर, उम्र-44 वर्ष, पिता स्व अबिद हुसैन, ग्राम चतरा लाईन मुहल्ला, सदर थाना, चतरा, मुकेश प्रसाद, उम्र 52 वर्ष, पिता स्व रामचन्द्र साव, ग्राम चन्दवा, थाना चन्दवा, जिला लातेहार , मो० जमील, उम्र-27 वर्ष, पिता मो समीम, ग्राम कोयली, थाना बरही, जिला हजारीबाग बताया गया। ब्रेजा गाड़ी का तलासी के क्रम में गाडी के बोनट के अन्दर में छिपाकर रखा गया 1 केजी का पैकेट बनाकर 5 पैकेट रखा अफीम बरामद किया गया। इस संदर्भ में उक्क्त तस्करों के विरूद्ध बरही थाना काण्ड सं-477 / 23. दिनांक 14.10.2023, धारा-21 (सी)/22 (सी) / 29 एनडीपीएस एक्ट-1985 के तहत काण्ड दर्ज किया गया है। छापामारी टीम में नाजीर अख्तर, रोहित कुमार सिंह, अमित खाखा, बरही थाना एवं शसस्त्र बल शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...