Breakingझारखंडब्रेकिंग

एक के बाद एक वारदात, गढ़वा में अब तक 90 लाख की चोरी, पुलिस सुराग से दूर

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले में अज्ञात चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर एक के बाद एक स्वर्ण दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। अब तक जिले में तीन बड़ी चोरी की घटनाओं में करीब 90 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। ताजा मामला कांडी थाना क्षेत्र का है, जहां मुख्य बाजार स्थित नैनाबार मार्ग पर ‘अजय ज्वेलर्स एंड बर्तन’ नामक दुकान में चोरों ने सेंधमारी की। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह दुकान मालिक अजय सोनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। इससे पहले एक ग्रामीण ने शटर टूटा देख उन्हें फोन कर सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि चोरों ने दुकान के अंदर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सभी कीमती जेवरात साफ कर दिए। दुकानदार अजय सोनी के अनुसार, चोरों की नजर उनकी दुकान पर पहले से थी। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर 2025 की रात को भी चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश की थी, लेकिन तब वे सफल नहीं हो सके थे। इस बार अपराधियों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में दो अन्य बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बिशुनपुरा में करीब 50 लाख रुपये और गढ़वा जिला मुख्यालय में लगभग 30 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो चुके हैं। इन मामलों में भी अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

दो बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी,

Khabar365newsबागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से जुड़ा एक मामला चर्चा में आया...

ActiveBusinessindiaJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गढ़वा में 50 के करीब जंगली हाथियों का झुंड, 24 गांवों में दहशत

Khabar365newsगढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों के बड़े झुंड की...

ActiveBreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंगरांची

गिरिडीह में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Khabar365newsगिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की हत्या,

Khabar365newsरांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी...