BreakingJharkhand

सारंडा को वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी घोषित करने का विरोध तेज, 16 नवंबर को रेल रोको आंदोलन

Share
Share
Khabar365news

सारंडा वन क्षेत्र को वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी घोषित किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सारंडा बचाओ समिति ने इसकी कड़ी मुखालफत करते हुए 16 नवंबर को आर्थिक नाकेबंदी करने की घोषणा की है। रविवार को छोटानागरा के जमकुंडिया नयाबाजार में आयोजित प्रतिनिधि सभा में आंदोलन की रणनीति तय की गई। सभा की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी बुधराम लागुरी ने की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार सारंडा को सैंक्चुअरी घोषित करने का फैसला वापस नहीं लेती, तो रेल और सड़क मार्ग से एक भी ढेला खनिज बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

बुधराम लागुरी ने कहा कि सारंडा को सैंक्चुअरी घोषित करने से पहले राष्ट्रपति और राज्यपाल से प्रतिवेदन लेना आवश्यक है, क्योंकि यह इलाका संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत आता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा संविधान द्वारा सुनिश्चित की गई है, परंतु बिना स्थानीय सहमति और जनजातीय सलाहकार परिषद (TAC) की अनुशंसा के ऐसा निर्णय लेना संविधान की भावना के खिलाफ है।

सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सारंडा को सैंक्चुअरी घोषित करने की प्रक्रिया जल्दबाजी और षड्यंत्र के तहत की जा रही है, जिससे यहां के आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन पर अधिकार प्रभावित होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोल्हान-पोड़ाहाट और सारंडा क्षेत्र के संरक्षण के लिए एक संयुक्त संगठन “कोल्हान-पोड़ाहाट सारंडा बचाओ समिति” का गठन किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी अधिकारों की रक्षा करना होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...