BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

साधु के भेष में आए ठगों ने महिला को झांसा देकर ठगा गायब किए 5 लाख

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू के छतरपुर के सुनार मोहल्ला में साधु के वेश में आए दो ठगों ने मां–बेटी को बेवकूफ बनाकर पांच लाख से अधिक की आभूषण की ठगी कर ली। ठगी के शिकार हुई मां सुनैना देवी पति संजय पासवान और बेटी पूजा कुमारी पति बिनोद पासवान ने रविवार को थाना पहुंच कर अपनी आप बीती सुनाई और अज्ञात ठगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।

मामले को लेकर सुनैना देवी और पूजा ने बताया कि शुक्रवार को दो साधु गेरुआ वस्त्र पहने हुए आए और भिक्षा मांगने लगे जिसपर उनके द्वारा भिक्षा में पैसा दिया तो साधुओं ने कहा कि भूख लगी है, कुछ खाने को दें। जिसके बाद उनके द्वारा खाना दिया गया तो एक साधु खाना खाने के बाद पानी पिया और तांडव करने लगा और कहा कि तुम्हारे घर काला जादू किया हुआ है, तुम्हारे बेटे की अकाल मृत्यु हो जाएगी और घर बर्बाद हो जाएगा। डराते हुए हमदोनो को वशीभूत कर दिया और कहा कि दो साड़ी लाओ और घर में रखा जितना गहना है सभी ले आओ। जब हम दोनों ने साड़ी में पांच थान सोना का आभूषण रखकर लाई, तो उसे साधुओं ने लेकर कई गांठ देकर बांध दिया और कहा कि इसे बक्से में रख दो शनिवार को नहा धोकर 12 बजे के बाद साड़ी की गांठ खोलना, इस दौरान जितने गहने है सभी दो दो हो जाएंगे यानी दुगुना हो जाएगा और दोनों साधु वहां से चले गए। 

जब उनके जाने के बाद साड़ी की गांठ खोली तो देखा कि सारे गहने गायब है और उनकी जगह पीतल की गणेश, लक्ष्मी, दुर्गा, शंकर भगवान की छोटी छोटी मूर्ति के अलावे पांच अंगूठी और चार रुद्राक्ष के साथ 51 रुपया ही था। जिसके बाद दोनों मां बेटी को एहसास हुआ कि वे ठगो के द्वारा ठगी के शिकार हो गए है।

रविवार को उन्हें मालूम चला कि पिंडाराही गांव में ठगी करते दो साधु पकड़े गए है जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है, तब दोनों थाना पहुंचे पर वहां जाने पर मालूम चला कि ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं पकड़ा गया है, झूठी खबर फैलाई गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में सुरक्षाबलों–माओवादियों की भीषण मुठभेड़, कई नक्सली ढेर

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत; राहगीर घायल, धनबाद रेफर

Khabar365newsजामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ईदगाह मोड़ पर बुधवार शाम उस...

Breakingदेश - विदेशब्रेकिंग

लंदन में झारखंडी संस्कृति की गूंज, हेमंत-कल्पना का गीत-संगीत से भव्य स्वागत

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विदेश...