Jharkhand

पेलावल दक्षिणी में आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

शिविर में आकर जरूरतमंद लोग सरकार की योजना का लाभ उठाएं –सीओ सविता सिंह

कटकमसांडी (हजारीबाग) राज्य सरकार के निर्धारित तिथि के मुताबिक बूधवार को कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित लाभ लेने के लिए जरूरतमंद लोगों ने आवेदन दिए। इनमें कई आवेदन पर त्वरित कार्रवाई हुई। पेलावल दक्षिणी में विभिन्न योजनाओं के कुल 371 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे कई आवेदन को आन द स्पाट निष्पादन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय पदाधिकारी अंचल अधिकारी सविता सिंह, जिला परिषद सदस्य मंजू नंदिनी, 20 सूत्री सदस्य नईम राही, बीससूत्री उपाध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, 20 सूत्री अध्यक्ष सरजू यादव,मुखिया नूरजहां व मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद सफीक विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर में बच्चियों के बीच किशोरी समृद्धि प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। वहीं स्वयं सहायता समूहों के बीच चेक वितरित की गई। मौके पर सीओ सविता सिंह ने कहा कि शिविर में आकर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर लोग लाभान्वित हो। लोगो के सुविधा के लिए हर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इधर शिविर को सफल बनाने के लिए पंचायती राज के बिट्टू कुमार वर्मा, प्रखंड सह अंचलकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, वार्ड सदस्यगण, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया दीदियों की सराहनीय भूमिका देखी गई। मौके पर सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण के साथ प्रखंड के सभी विभाग से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...