Uncategorized

सिमडेगा में आक्रोश — चर्च पर हमला, हजारों ईसाई सड़कों पर: “यह मानवता पर वार है

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के सिमडेगा जिले में चर्च में डकैती और धर्मगुरुओं पर हमले की घटना को लेकर रविवार को भारी आक्रोश देखने को मिला। हजारों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग, महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सड़क पर उतर आए। उन्होंने ज़ोरदार विरोध मार्च निकाला और घटना के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। यह आक्रोश मार्च आदिवासी जागरूकता मंच के बैनर तले आयोजित हुआ, जो सिमडेगा की मुख्य सड़कों से गुजरते हुए समाहरणालय तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सज़ा की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि कोचेडेगा थाना क्षेत्र के तुमडेगी चर्च में 2 अक्टूबर को हुई लूट और हमले में शामिल लोगों की तत्काल पहचान कर, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।


लोगों ने कहा कि गांधी जयंती जैसे दिन पर, जब देश अहिंसा का संदेश दे रहा था, उसी दिन असामाजिक तत्वों ने चर्च में घुसकर दो धर्मगुरुओं से लाखों रुपये लूट लिए और उनके साथ मारपीट की। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस की चुप्पी ने समुदाय के गुस्से को और भड़का दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...