झारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में दर्दनाक हादसा, कुएं में डीजल पंप निकालने गए दो युवकों की मौत

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा : कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के पूर्णानगर गांव में गुरुवार रात एक बेहद दुखद हादसा हुआ। खेत में सिंचाई के लिए इस्तेमाल हो रहे डीजल पंप को कुएं से निकालने के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुएं में डीजल रिसाव से बनी गैस के कारण दम घुटने से दोनों की जान चली गई। मृतकों की पहचान बहादुर राणा (30) और सुरेंद्र साव (32) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक करीब 35 फीट गहरे कुएं में रस्सी के सहारे उतरे थे, जहां कमर तक पानी भरा हुआ था। जब काफी देर तक दोनों बाहर नहीं आए तो परिजन और ग्रामीण चिंतित हो उठे। बाद में कुएं के पास जाकर देखा गया तो दोनों युवक अवस्था में पड़े थे।

उन्हें बचाने के लिए 4 और लोग कुएं में उतरे, लेकिन उन्होंने तुरंत बाहर आने का संकेत दिया। बाहर आकर उन्होंने बताया कि कुएं में डीजल की गैस से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल, कोडरमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बहादुर और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बचाव में उतरे कारू राणा की हालत बिगड़ गई है और उनका इलाज जारी है। नवलशाही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...