झारखंडब्रेकिंग

सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी, कारोबारी वर्ग में दहशत

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम रंगदारी को लेकर एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। न्यू मंडल स्टोर के मालिक चित्तरंजन मंडल को रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल चित्तरंजन को स्थानीय लोगों ने तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें कमर और जांघ के बीच गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन अपराधी बाइक पर सवार होकर दुकान पर आए थे। रंगदारी को लेकर दुकानदार से विवाद के बाद उन्होंने गोली चला दी और सरायकेला की ओर फरार हो गए।

इस हमले का आरोप कांड्रा के कुख्यात और फरार अपराधी श्रवण महतो और उसके गिरोह पर लगा है। यही गिरोह 19 अप्रैल को भी कांड्रा में सीमेंट कारोबारी संजय बर्मन को 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर गोली मार चुका है। पुलिस उस मामले में भी अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब एक बार फिर 21 दिन बाद उसी गिरोह ने दुस्साहस दिखाते हुए चित्तरंजन मंडल को निशाना बनाया, जिससे पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया है। लगातार दो बड़ी घटनाओं के बावजूद पुलिस की नाकामी पर अब स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। पुलिस पर अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहने के आरोप लग रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

महामहिम राज्यपाल महोदय के आगमन की तैयारियां पूर्ण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

पतरातू में 30 बेड के सीएचसी भवन निर्माण की शुरुआत, विधायक ने पूजा अर्चना किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MLA संजीव सरदार का औचक निरीक्षण, लेट कर्मियों को पहनाई माला

Khabar365newsझारखंड: विधायक संजीव सरदार ने सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यशैली और...