हजारीबाग

रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर कटकमदाग थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिया सौहार्द बनाए रखने का संदेश

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कटकमदाग थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने की। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक पेलावल अंचल शहीद रजा तथा अंचल अधिकारी कटकमदाग सत्येंद्र पासवान विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में कटकमदाग थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, रामनवमी जुलूस से जुड़े सभी अखाड़ाधारी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में सभी पर्व शांतिपूर्ण, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाएंगे।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का अवसर होते हैं, इसलिए सभी लोग आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।


पुलिस निरीक्षक शहीद रजा ने कहा कि जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
वहीं अंचल अधिकारी सत्येंद्र पासवान ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


बैठक में कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय की सक्रिय भूमिका भी देखने को मिली। उन्होंने जुलूस के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखते हुए कहा कि सभी अखाड़ाधारी अपने-अपने जुलूस को अनुशासन और मर्यादा के साथ निकालें। उन्होंने डीजे, मार्ग और समय से संबंधित प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।


थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर त्योहारों को भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं।
बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अखाड़ा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सभी निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में शांति और सौहार्द की परंपरा को कायम रखेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

बिजली बिल वसूली को लेकर विद्युत विभाग सख्त, रविवार को भी खुले रहेंगे कार्यालय

Khabar365news​कटकमसांडी: मार्च महीने में बकाया बिजली बिल की शत-प्रतिशत वसूली को लेकर...

हजारीबाग

आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर आज

Khabar365news प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम ठाकुर करेंगे जांच व परामर्श,...

हजारीबाग

बकाया बिजली बिल पर विभाग सख्त, कटकमसांडी में 93 कनेक्शन काटे गए — 20 लाख से अधिक का बकाया

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आते ही विद्युत विभाग ने...

हजारीबाग

मेयर अरविंद राणा का भव्य स्वागत, नव झारखंड फाउंडेशन ने दी बधाई

Khabar365newsहजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम में शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित मेयर अरविंद...