DelhiJharkhandNationalNew DelhiPolticalRamgarhदिल्लीदेशभारत

झारखंड की जनता निश्चिंत रहे, कांग्रेस आपके एक-एक वोट की सुरक्षा के लिए ज़मीन से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती के साथ खड़ी- अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु

दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस की अहम बैठक, शामिल हुई पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

दिल्ली में हुई बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत देशभर के कई नामचीन चेहरे हुए शामिल

दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण रणनीति समीक्षा बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुई। इस बैठक में राहुल गांधी जी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ महासचिव उपस्थित रहे।

अंबा प्रसाद ने झारखंड से AICC सचिव के रूप में इस राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुई। अंबा प्रसाद ने कहा कि यह स्पष्ट महसूस हुआ कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व झारखंड में लोकतंत्र की रक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में यह तय हुआ कि भाजपा द्वारा SIR प्रक्रिया के नाम पर ‘वोट चोरी’ की साज़िशों को हर स्तर पर विफल किया जाएगा। मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है और इसकी शुचिता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।

अंबा प्रसाद ने बताया कि कांग्रेस के सभी ज़िला एवं प्रखंड अध्यक्ष, BLO, और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरे सतर्कता के साथ SIR प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखें। वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने या फर्जी नाम जोड़ने की हर कोशिश का पुरज़ोर विरोध किया जाएगा और इसे सार्वजनिक रूप से बेनकाब किया जाएगा।

इसके साथ ही चुनाव आयोग से भी अपेक्षा की गई है कि वह किसी राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करे। लोकतांत्रिक संस्थाओं का क्षरण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अंबा प्रसाद ने झारखंड वासियों को संदेश देते हुए कहा कि झारखंड की जनता निश्चिंत रहे, कांग्रेस पार्टी आपके एक-एक वोट की सुरक्षा के लिए ज़मीन से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में दर्दनाक हादसा, 3 साल की बच्ची को टोटो ने रौंदा; मौत

Khabar365newsगोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज तीसरा कार्यदिवस है

Khabar365newsजहां हंगामा होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। बता दें...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस को देखकर छत से कूद गया, पैर टूटा; रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत से दहशत

Khabar365newsरांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो आपराधिक गुटों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में ACB की बड़ी कार्रवाई, व्यवसायी नवीन पटवारी के आवास पर सुबह से छापेमारी

Khabar365newsदुमका में एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की।...