बिहारब्रेकिंग

बिहार दिवस पर PHED विभाग का ‘लाइव गांव’ बना आकर्षण का केंद्र

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार ने शनिवार को अपनी स्थापना के 113 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर राजधानी पटना के गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहां कई विभागों के स्टॉल लगाए गये हैं। 
‘लाइव गांव’ बना आकर्षण का केंद्र
बिहार दिवस 2025 के मौके पर पीएचइडी विभाग द्वारा लगाया गया ‘लाइव गांव’ आकर्षण का केन्द्र बन गया है। बिहार दिवस के मौके पर गांधी मैदान में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) द्वारा 10 स्टॉल लगाए गये हैं, जहां विभाग की तरफ से वर्तमान और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की आधुनिक तकनीक से अवगत कराया जा रहा है।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा ‘लाइव गांव’ का विशेष मॉडल प्रस्तुत किया गया है, जो नल-जल योजना के माध्यम से घर-घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को प्रदर्शित कर रहा है। यह मॉडल दिखाता है कि कैसे सरकार गांवों तक स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। 
पेयजल आपूर्ति की अनूठी योजनाएं
PHED विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में संचालित एवं प्रस्तावित जल आपूर्ति योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई है, जिनमें शामिल हैं :

•    सिमरी बहुग्रामीण योजना 
•    कैमूर में प्रस्तावित अधौरा योजना
•    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फिल्टर आधारित पेयजल आपूर्ति की तकनीक
•    फ्लोराइड प्लांट से शुद्ध जल आपूर्ति की आधुनिक तकनीक

पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम
इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा लोगों को पेयजल आपूर्ति संबंधित ऑनलाइन शिकायतों के लिए विशेष तौर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां लोग सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं और समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...