बिहारब्रेकिंग

शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पलटी, होमगार्ड की मौत; 4 घायल

Share
Oplus_16908288
Share
Khabar365news

Bihar : बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कटिया गांव के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब तस्करों का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर अनुमंडल उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि 2 शराब तस्कर बाइक से शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं। टीम ने तत्काल पीछा शुरू किया, लेकिन रास्ते में बोलेरो गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान समरदह गांव निवासी होमगार्ड जवान धर्मेंद्र पासवान की मौत हो गई। वहीं एएसआई मोहम्मद जमील अख्तर, होमगार्ड जवान सुशील कुमार यादव और चालक विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हैं।

होमगार्ड डीएसपी सुभाष सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और मृतक जवान के परिवार से मुलाकात कर उन्हें 15 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। उन्होंने बताया कि आगे मृतक के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। डीएसपी सुभाष सिंह ने कहा, “शराब तस्करों का पीछा करते समय बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई है और चार कर्मी घायल हैं। दुर्घटना की जांच करवाई जा रही है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...