Uncategorized

पुलिस पब्लिक में मामूली नोक झोंक ने पकड़ा तूल
कटकमसांडी चौक पर होटल व दुकाने रही बंद
सदर विधायक जनाक्रोश धरने मे हुए शामिल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग कटकमसांडी मुख्य चौक पर एक पुलिसकर्मी द्वारा होटल के सामने बाइक खड़े किए जाने और होटल मालिक द्वारा लॉक बाइक को साइड में खड़े किए जाने को लेकर उत्पन्न मामूली विवाद व नोक झोंक तूल पकड़ लिया। होटल मालिक गंगाधर पांडेय व पुलिसकर्मी सद्दाम हुसैन के बीच मामला था। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी। मामला रविवार के शाम को बताई गई। सदर विधायक मनीष जायसवाल गत रविवार को कटकमसांडी पहुंचकर मामले से अवगत हुए और दूसरे दिन जन आक्रोश रैली में शामिल होकर स्थानीय पुलिस प्रशासन के विरूद्ध आवाज उठाई। इस बीच डीएसपी राजीव कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर विधायक मनीष जायसवाल से मिलकर मामले को सलटाया। जायसवाल ने डीएसपी को बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पब्लिक सिर्फ रिक्वेस्ट करने के लिए ही पैदा हुआ है। जबकि पुलिस प्रशासन का काम कार्रवाई करना है। पुलिस प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करें। दोषी चाहे जो भी हो। इधर थानाप्रभारी आनन्द आजाद का कहना है कि मामले की खबर मिलते ही मैने घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा। मगर होटल मालिक व अन्य लोगों ने पुलिस के साथ बदतमीजी की और वाहनो को रोककर सड़क जाम करने की कोशिश की। बाद मे मैं स्वयं जाकर तहकीक की और डांट डपटकर मामले को सुलझाया। बाद में इस घटना को राजनीतिक रंग दिया गया। उन्होने यह भी कहा कि एक बाइक खड़ी करने से कटकमसांडी चौक पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, तो पुलिस अपने ढंग से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने कोशिश करेगी। उन्होने यह भी बताया कि थाने की एक पुलिसकर्मी को होटल के सामने बाइक खड़े करने पर उसके साथ होटल मालिकों द्वारा बदतमीजी की गई। जबकि होटल मालिक गंगाधर पांडेय द्वारा बताया गया कि होटल पर आकर यात्री वाहन रुकता है। यात्रीगण होटल से सामान खरीदते हैं। होटल के सामने खड़ी बाइक को साइड करने पर पुलिसकर्मी द्वारा बदतमीजी की गई। बहरहाल, मामले को दिन के करीब दो बजे सुलझने के बाद स्थिति सामान्य हुई और चौक पर बंद पड़े सभी होटल व दुकाने खोले गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...