BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में अवैध कोयला तस्करी पर शिकंजा, पुलिस ने 3 हाइवा कोयला किया जब्त

Share
Share
Khabar365news

अवैध कोयले की तस्करी के खिलाफ पलामू पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरअसल 10 नवंबर को पिपरा थाना क्षेत्र के चपरबार ग्राम के निकट पुलिस ने अंचल अधिकारी, पिपरा के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रखे गए लगभग तीन हाइवा कोयले को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि चपरबार गांव के पास सरकारी भूमि पर अवैध कोयला जमा किया गया है। सूचना के आधार पर पिपरा थाना प्रभारी विमल एवं अंचल अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी की गई। मौके से लगभग 3 हाइवा कोयला बरामद किया गया, जिसे जब्त कर थाना लाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध कोयले के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कोयला कहां से लाया गया और इसमें किन लोगों की संलिप्तता है।

अंचल अधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

नेमरा पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Khabar365newsरामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बिहार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

Khabar365newsपटना: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खाद्य सुरक्षा...