Jharkhand

धनबाद के कतरास में कोयला कारोबारी मनोज यादव की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Share
Share
Khabar365news

धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद कैलुडीह में कोयला कारोबारी मनोज यादव की हत्या कांड का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर ली है। एसएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि वर्चस्व को लेकर मनोज यादव की हत्या की गई है। इसमें संलिप्त 5 युवक और दो महिला को गिरफ्तार किया गया है साथ ही हत्या में प्रयुक्त अपाचे बाइक, दो जिंदा गोली, दो खोखा, 2 लाख नगद और 9 मोबाइल को जप्त किया गया है।हत्या कांड की मुख्य आरोपी विकास कुमार उर्फ विकास बजरंगी है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही कांड में संलिप्त अनु यादव, सिद्धकी आलम उर्फ आजाद, गोलू उर्फ प्रकाश कुमार, गौतम कुमार, सहित दो महिला मां बेटी जहां आरा और सारो को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए मनोज यादव के साथ पूर्व से संपर्क रहे जहां आरा का सहयोग लिया गया। जहां आरा ने हीं फोन कर मनोज को बुलाया था। एसएसपी ने बताया कि मनोज यादव और विकास बजरंगी में आपस आपसी रंजिश को लेकर हत्या हुई है मनोज यादव कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था। इसमें प्रिंस खान के द्वारा वायरल हो रहे पत्र को लेकर कहा गया कि जांच में प्रिंस खान की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...