BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बेतिया में एक ही दुपट्टे में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस  

Share
Share
Khabar365news

बिहार के बेतिया में शनिवार की सुबह एक किशोरी और एक युवक के शव आम के पेड़ से लटके मिले। यह घटना सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में हुई। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय सहाबुन निशा और 19 वर्षीय शेख सैदुल्लाह के रूप में हुई है। शव को देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों के शव एक ही दुपट्टे से आम के पेड़ से लटके मिले। सूचना पाते ही सिकटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके से दोनों शवों को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया है। मौके पर नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर राजीव कुमार और थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इधर, एफएसएल टीम के सीनियर साइंटिस्ट सुमन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

फॉलोअप में खबर छपने के बाद JPSC में आवेदन की तिथि बढ़ी

Khabar365newsजेपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में विभिन्न मामलों में हाइकोर्ट गये...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 7 मार्च से 10 मार्च तक गर्जन के साथ हो सकती है हल्की बारिश

Khabar365newsझारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

नीतीश कुमार के बेटे निशांत 8 मार्च से करेंगे एक्टिव पॉलिटिक्स की शुरुआत

Khabar365newsबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च से सक्रिय...