Home Hazaribagh कटकमदाग थाना में नए प्रभारी के रूप में प्रमोद कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण
Hazaribagh

कटकमदाग थाना में नए प्रभारी के रूप में प्रमोद कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण

Share
Share

कटकमदाग (हजारीबाग),: कटकमदाग ओपी थाना में थाना प्रभारी का कार्यभार परिवर्तन शनिवार को संपन्न हुआ। पूर्व प्रभारी पंकज कुमार ने औपचारिक रूप से नए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय को पदभार सौंपा।

पदभार ग्रहण के दौरान थाना परिसर में सादे समारोह का आयोजन किया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान पंकज कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया और क्षेत्र में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

नए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि वे कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और अपराध पर नियंत्रण को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने जनता से सहयोग की भी अपील की।

स्थानीय लोगों ने भी नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा जताया है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...