झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, कल से रात्रि बस सेवा शुरू

Share
Share
Khabar365news

रांची में 10 से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुल चुके हैं, और शनिवार को कई अन्य पंडालों के भी खुलने की संभावना है। इसके बाद पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी। शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने रात्रि बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर के 6 प्रमुख रूटों पर 2-2 सिटी बसें चलाई जाएंगी। ये बसें रात 12 बजे तक या जब तक यात्री मिलेंगे, तब तक चलती रहेंगी। बसों में महिला, बुजुर्ग और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि यात्रियों को तयशुदा किराया देना होगा। गौरतलब है कि पहले दुर्गा पूजा के दौरान यह सेवा नि:शुल्क हुआ करती थी।

बस सेवा के रूट इस प्रकार हैं:

ओरमांझी चौक से ट्रेकर स्टैंड (बरियातू होकर)

कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क (कांके रोड होकर)

तुपुदाना चौक से होटल रेडिसन ब्लू चौक (बिरसा चौक, हिनू होकर)

धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक (बिरसा चौक, हिनू होकर)

धुर्वा गोलचक्कर से कांटाटोली चौक (हरमू होकर)

रामपुर से कांटाटोली चौक (नामकुम होकर)

वाहनों पर प्रतिबंध: शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक बड़ी गाड़ियों की एंट्री बंद

पूजा पंडालों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए आज (27 सितंबर) से 3 अक्टूबर तक, प्रतिदिन सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

इसके लिए विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ड्रॉप गेट्स लगाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
लॉ यूनिवर्सिटी के पास
बोड़ेया रिंग रोड
बीआईटी रिंग रोड
खेलगांव से कोकर रोड
दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली और मकचुंद टोली रोड
रामपुर, खरसीदाग, ब्रिजफोर्ड स्कूल, सतरंजी और बिरसा चौक
शहीद मैदान के आस-पास के क्षेत्र
वहीं, शहर के प्रमुख मार्गों जैसे
कचहरी चौक से शहीद चौक
अलबर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक
पर शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक सभी प्रकार के निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग में बदलाव: अब स्टेशन रोड पर पार्किंग नहीं
योगदा सत्संग मठ मैदान (चुटिया) में बनाए गए पार्किंग स्थल में भी बदलाव किया गया है। अब स्टेशन रोड के आसपास पूजा पंडाल देखने आने वाले वाहन चालकों को वहां पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। इसके स्थान पर, श्रद्धालु संत पॉल्स स्कूल मैदान में अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...