BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSCA स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका मैच की तैयारी जोरों पर

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच यहां खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर हैं। मैदान की सजावट, स्टैंड्स की सफाई और टीमों के स्वागत की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जेएससीए के अधिकारी और ग्राउंड स्टाफ सुबह से लेकर देर शाम तक पिच और आउटफील्ड की देखरेख में जुटे हैं। क्यूरेटर की निगरानी में नियमित रूप से वाटरिंग और रोलिंग की जा रही है, ताकि मैच के दिन बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों—दोनों को अनुकूल पिच मिल सके।

दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए यादगार अनुभव देने की तैयारी 
जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि यह मैच दर्शकों और खिलाड़ियों दोनों के लिए यादगार अनुभव बने। उन्होंने बताया कि स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। “हम चाहते हैं कि रांची में लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित हों। यहां के क्रिकेटप्रेमी इसका बेसब्री से इंतज़ार करते हैं,”  उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को होमली एनवायरनमेंट देने की पूरी कोशिश की जा रही है। ड्रेसिंग रूम को नया लुक दिया जा रहा है, दीवारों पर झारखंड और दक्षिण अफ्रीका की संस्कृति पर आधारित पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं, ताकि दोनों टीमों को एक खास अनुभव मिल सके।

स्टेडियम में तय दरों पर ही मिलेंगे फूड आइटम्स
शाहदेव ने स्पष्ट किया कि मैच के दौरान खाने-पीने की वस्तुएं तय दर पर ही उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा, “पिछली बार कुछ शिकायतें मिली थीं कि वस्तुएं निर्धारित कीमत से अधिक दर पर बेची जा रही थीं। इस बार ऐसा नहीं होगा। सभी दरें पहले से तय की गई हैं और उन्हीं पर सख्ती से पालन कराया जाएगा।” मैच के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन, जेएससीए और पुलिस विभाग के बीच लगातार समन्वय बैठकें की जा रही हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों की सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतज़ाम किए जा रहे हैं। दोनों टीमों के होटल रेडिशन ब्लू में ठहरने की व्यवस्था की गई है। टीमों के एयरपोर्ट से होटल और अभ्यास स्थल तक सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। मैच से पहले दोनों टीमें अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। झारखंड क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि यह मैच न केवल दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा, बल्कि रांची को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नक्शे पर एक बार फिर मज़बूती से स्थापित करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...