झारखंडब्रेकिंग

खेल आयोजन में डूबा JEPC, 8 से 12 साल के विधयार्थियों के लिए जून-जुलाई में लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) अब खेल आयोजनों की आदत का शिकार होता नजर आ रहा है। करीब चार साल पहले शुरू हुई ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता से इस सिलसिले की शुरुआत हुई थी, जो बाद में SGFI, सुब्रतो कप और नेहरू कप तक पहुंच गया, और अब यह प्रवृत्ति पहली ‘लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता’ तक फैलती हुई नजर या रही है। 

राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा 6 जून को जारी पत्र के अनुसार, 8 से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों (बालक व बालिका) के लिए लगभग 47 लाख रुपये की लागत से स्कूल, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके तहत स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता 14 जून से पहले, प्रखंड स्तर पर 20 जून से पहले और जिला स्तर पर 25 जून तक कराने की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2 से 4 मई तक रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य स्टेडियम में होगी, जिसमें 24 जिलों की विजेता टीमें (बालक एवं बालिका) भाग लेंगी। प्रतियोगिता 60 गज × 40 गज के मैदान पर खेली जाएगी। गोल पोस्ट की ऊंचाई 6 फीट होगी और हर टीम में 8 खिलाड़ी मैदान पर होंगे जबकि 4 खिलाड़ी रिजर्व में रहेंगे।

JEPC मुख्यालय में बीते दो वर्षों से एक दर्जन से अधिक शारीरिक शिक्षक अपने स्कूलों से हटकर सिर्फ आयोजन कार्यों में लगे हुए हैं। वे छात्रों को पढ़ा तो नहीं रहे, लेकिन प्रतियोगिता आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कुछ शारीरिक शिक्षकों को सप्ताह में 3 दिन स्कूल और 3 दिन JEPC कार्यालय में कार्य करने का आदेश भी दिया गया था, जो अब पूरी तरह झूठा साबित हो गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी- पलमरुआ मुख्य मार्ग नैयाडीह...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...