झारखंडब्रेकिंग

मंडप में दूल्हे को आ गयी नींद, 8 घंटे तक दुल्हन करती रही इंतजार; फिर जो हुआ…. 

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा नजारा सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। दूल्हे की शराब के नशे में की गई करतूतों के कारण दुल्हन ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने शादी की खुशियों को बर्बाद कर दिया और दोनों परिवारों के बीच विवाद भी गहरा गया।

मामला पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के निमिया गांव का रहने वाले देवव्रत कुमार से जुड़ा है। देवव्रत करीब 50 बारातियों के साथ बरदरी गांव अपनी होने वाली दुल्हन आसिता कुमारी के घर शादी में पहुंचा था। रास्ते में देवव्रत और उसके दोस्तों ने खुशी में खूब शराब पी, जिसके चलते दूल्हा पूरी तरह नशे में धुत था। जब बारात घर पहुंची और जयमाल की रस्म संपन्न हुई, तब भी दूल्हा शराब के नशे में धुत ही था। इसके बाद देवव्रत अपने दोस्तों के साथ जनमासा (शुभ मुहूर्त का इंतजार) के लिए गया, जहां उसने करीब 2 घंटे और शराब पी। जब दूल्हा मंडप पर वापस आया तो उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह बार-बार गिरता रहा। शराब के नशे में झूमते हुए किसी तरह मंडप तक पहुंचा और वहां गाली-गलौज करते हुए सेहरा फेंक दिया। फिर वह वहीं शराब के नशे में सो गया। दूल्हे की इस हरकत को देख दुल्हन आसिता और उसके परिवार वालों की खुशी धूमिल हो गई। बारातियों के 8 घंटे तक गांव में बंधक बनाए जाने के बीच, सुबह जब दूल्हा नशे से जागा, तो दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह इससे शादी नहीं करेगी। यह कहकर उसने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। शादी की रस्में पूरी नहीं हो पाईं। 

दुल्हन पक्ष ने बारातियों से भारी रकम की मांग भी रखी। उन्होंने दो लाख रुपए कैश, एक लाख 54 हजार की आपाचे बाइक, फ्रिज-कूलर सहित कुल 5 लाख 84 हजार रुपए के खर्च की भरपाई की डिमांड की। दूल्हा पक्ष की ओर से यह मांग पूरी न होने पर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।दुल्हन पक्ष ने बैंड पार्टी समेत करीब 50 बारातियों को आठ घंटे तक गांव में बंधक बनाकर रखा, जिससे माहौल और बिगड़ गया। इस बीच इलाके में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी पुलिस को हुई।पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान भी दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने समझौते की कोशिश की और 15 दिनों के अंदर दूल्हा पक्ष से दहेज की रकम सहित बाकी सामान देने की सहमति बनाई गई।इसके बाद दूल्हा और उसके साथ आए बाराती गांव से बाहर गए। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...