BiharJharkhand

प्रधानमंत्री करेंगे एनटीपीसी नबीनगर एसटीपीपी, स्टेज-2 (3×800 मेगावॉट) का शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु
बिहार और पूर्वी भारत में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 मई 2025 को बिहार के औरंगाबाद जिले में 29,948 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले एनटीपीसी नबीनगर एसटीपीपी, स्टेज-2 (3×800 मेगावॉट) का शिलान्यास किया जाएगा।

यह परियोजना अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो कि विद्युत उत्पादन में सर्वाधिक एफिशिएंसी प्रदान करती है। एनटीपीसी द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के तहत नबीनगर स्टेज-2 संयंत्रों में ड्राई बॉटम ऐश हैंडलिंग सिस्टम और एयर कूल्ड कंडेनसर स्थापित किया जाएगा। इससे विद्युत उत्पादन के लिए उपयोग में आने वाले शुद्ध जल की खपत में काफी कमी आएगी।

इसके अलावा इस परियोजना द्वारा बिहार के साथ-साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब जैसे राज्‍यों को भी किफायती और विश्वसनीय बिजली की आपूर्ति होगी।

इस परियोजना के आने से स्थानीय समुदायों, व्यवसायों और उद्योगों में बढ़ती ऊर्जा की जरूरतें पूरी हो सकेंगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। साथ ही, इस परियोजना से देश को ऊर्जा सुरक्षा और किफायती ऊर्जा के दोहरे उद्देश्य को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत् उत्‍पादन कंपनी है। यह भारत में विद्युत् आवश्यकताओं की पूर्ति में एक-चौथाई का योगदान देती है। इसकी मौजूदा स्थापित क्षमता 80 GW से अधिक है तथा 32 GW की अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें से 13 GW की ऊर्जा क्षमता नवीकरणीय है। कंपनी 2032 तक 60 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एनटीपीसी अपने थर्मल, हाइड्रो, सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों द्वारा राष्ट्र में विश्वसनीय, किफ़ायती और सतत बिजली आपूर्ति हेतु समर्पित है। कंपनी सर्वोत्तम अभ्यासों का पालन करने, हरित भविष्य के लिए अभिनवता का विकास करने और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...