JharkhandRanchi

केंद्र सरकार की उपेक्षा के बाद भी झारखंड आत्मनिर्भर बनेगा : राधा कृष्ण किशोर

Share
Share
Khabar365news

मोनोलिथिश का आईपीओ लिस्टिंग होना झारखंड के लिए खुशी की बात : महुआ माजी

रांची। राजधानी रांची के उद्यमी प्रभात टेकरीवाल की कंपनी मोनोलिथिश इंडिया लिमिटेड का आईपीओ गुरुवार को एनएसई में लिस्टिंग हो गया।
होटल बीएनआर में आयोजित लिस्टिंग समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने घंटी बजाकर आईपीओ लिस्टिंग की घोषणा की।


इस अवसर पर अपने संबोधन में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड के लिए गौरव की बात है कि यहां के उद्यमी की कंपनी के आईपीओ का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग हो गया। इससे कंपनी को कैपिटल मार्केट में एक प्लेटफार्म मिल गया। मुझे आशा है कि यह कंपनी आगे चलकर तेजी से विकास करेगा। उन्होंने कहा कि टैक्स की हिस्सेदारी में केंद्र सरकार का रवैया झारखंड के साथ सही नहीं है। केंद्र झारखंड को उसके हिस्से का पैसा नहीं दे रही है। जिससे कई योजनाएं प्रभावित हुई है। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संकल्प है कि राज्य के ही टैक्स से झारखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे। ताकि केंद्र के आगे हाथ फैलाना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों को सहयोग के मामले में बैंकों का प्रदर्शन बहुत खराब है, इसे बदलने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने कहा कि मैं राज्य के उद्यमियों को विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड सरकार उनके साथ है और बैंकों से भी आर्थिक मदद दिलाने में हर सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि मोनोलिथिश कंपनी अच्छा कार्य कर रही है। झारखंड सरकार की ओर से इस कंपनी को हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा।


विशिष्ट अतिथि सांसद महुआ माजी ने कहा कि हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि रांची के व्यवसायी के कंपनी का आईपीओ एनएसई में लिस्टिंग हुआ। कंपनी के प्रति ग्राहकों के प्यार को देखते हुए लगता है यह कंपनी तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा।
एनएसई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कृष्णन अय्यर ने कहा कि कैपिटल मार्केट में इस कंपनी का आना झारखंड के लिए अच्छी बात है। कंपनी का मुख्य ग्राहक देश के पूर्वी क्षेत्र के हैं। लिस्टिंग होने के बाद कंपनी को पूंजी एकत्र करने में लाभ होगा। जिसका फायदा ग्राहकों को भी मिलेगा।
हेम सिक्योरिटीज के डायरेक्टर गौरव जैन ने कहा कि शुरुआती दौर में ही शेयर के लिए करीब 2 लाख आवेदन आ गए हैं। जो कंपनी के उज्जवल भविष्य को दर्शाती है।
कंपनी के सीएफओ प्रभात टेकरीवाल ने कहा कि कैपिटल मार्केट में आने का उद्देश्य कंपनी का तेजी से विकास करना और इससे जुड़े लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाना। यह कार्य सभी के सहयोग से सफल हुआ है। यह कंपनी बंगाल में है, जिसका मुख्यालय रांची है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष टेकरीवाल ने बताया कि मोनोलिथिश इंडिया लिमिटेड औद्योगिक रिफ्रेक्टरी सामग्रियों के क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए समर्पित कंपनी है। हम विशेष रैमिंग मास के निर्माण और आपूर्ति में लगे हुए हैं। यह एक महत्वपूर्ण ऊष्मा इन्सुलेशन और अस्तर सामग्री है। जिसका उपयोग लोहा, इस्पात और ढलाई संयंत्रों में प्रेरण भट्टियों में एक रिफ्रेक्टरी सामग्री के रूप में किया जाता है। हमारा उत्पाद टर्नस दक्षता और सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारी कंपनी एकीकृत इस्पात विनिर्माण इकाइयों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। कंपनी देश में सबसे प्रतिष्ठित द्वितीयक इस्पात निर्माताओं में से एक है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृतिश टेकरीवाल, शर्मिला टेकरीवाल, प्रकाश टेकरीवाल एवं तारा देवी सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...