बिहारब्रेकिंग

राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, वोट अधिकार यात्रा में हुए शामिल

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार में जारी वोट अधिकार यात्रा के 16वें दिन शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सारण जिले के एकमा पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,राजद ने था तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं का वोट अधिकार यात्रा संयुक्त रोड शो, यहां राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा का विषय बन गया। एकमा जिसे महान चिंतक और लेखक राहुल सांकृत्यायन की कर्मभूमि माना जाता है, उस ऐतिहासिक धरती पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव खुले जीप पर सवार होकर सड़कों पर उतरे। दोनों नेताओं ने स्थानीय जनता और समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान रसुलपुर में उन्होंने सपा नहीं किया। राहुल गांधी इस दौरान सफेद टी-शर्ट और गले में सफेद गमछा डाले हुए नजर आए, जबकि अखिलेश यादव पारंपरिक कुर्ते-पाजामे में दिखे। रोड शो के दौरान हजारों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। समर्थक ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच अपने नेताओं का स्वागत करते दिखे 

जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। भीड़ में शामिल युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान लोगों को हाथ हिलाकर स्वागत किया राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में कांग्रेस,राजद और सपा नेताओं का यह साझा मंच आने वाले चुनाव में विपक्षी गठबंधन की रणनीति का अहम हिस्सा है। राहुल सांकृत्यायन की स्मृतियों से जुड़े एकमा में राहुल-अखिलेश की मौजूदगी को विपक्ष अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देख रहा है। वोटर अधिकार यात्रा का यह चरण सारण की धरती पर विपक्षी एकजुटता और जनसमर्थन का जीवंत प्रदर्शन बन गया।

वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को पटना पहुंचे अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत भी की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान का अपमान किया है, वह लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला कर रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा लोकतंत्र को बचाने के लिए है। हम उम्मीद करते हैं कि बिहार में चुनाव आयोग का ही विशेष पुनरीक्षण हो जाएगा। अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग नहीं है, यह जुगाड़ आयोग है, जो भाजपा के निर्देश पर काम करता है। अखिलेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने उपमुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्य के लाखों लोगों को सरकारी नौकरी दी, रोजगार दिए। सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। राज्य के लोग रोजी रोजगार के लिए देश के दूसरे हिस्से में जाने के लिए मजबूर नहीं होंगे। राज्य की जनता को तेजस्वी पर पूरा भरोसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में राजग को सबक सिखाने वाला ‘इंडिया’ गठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन को हराएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल से उत्पन्न विवाद के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहाकि भाजपा अपने विरोधियों का अपमान करने में माहिर है। आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) को बोलते हुए सुनना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

25 लाख लेकर निकला कारोबारी पुत्र लापता, कार बरामद

Khabar365newsजमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच एरिया से एक प्रतिष्ठित कारोबारी...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...