Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

धनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा गठित स्पेशल टास्क टीम के सउनि जीवलाल राम साथ प्रधान आरक्षी संजीव कुमार सिंह, आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी विवेक कुमार व प्र.आ बबूलेश कुमार, अ.आ.शा.धनबाद के स.उ.नि./ सुशील कुमार व आरक्षी अमित कुमार वर्मा एवं रे.सु.बल/स्वान दस्ता धनबाद के प्र.आ. रजनीश कुमार यादव व आरक्षी मुन्ना कुमार सिंह के द्वारा दिनांक 26-27/02 /2026 की रात्रि में धनबाद स्टेशन में आपराधिक गतिविधि के निगरानी व गश्त करने के क्रम में cctv ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी प्रियम कुमारी द्वारा सूचना मिला कि धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 06/07 पर हावड़ा छोर पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे दिखाई दे रहा है, जिसके पास वजनी सामान होना प्रतीत हो रहा है| उक्त सूचना के निशानदेह पर गस्ती दल प्लेटफॉर्म सं – 06/07 के हावड़ा छोर पर पहुंचकर प्लेटफॉर्म सं – 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 18105 जयनगर एक्स० के सामान्य कोच को घेराबंदी किया गया तथा महिला आरक्षी प्रियम कुमारी के द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिया के अनुसार खोज बिन किया जाने लगा, खोज बिन के दौरान भगवा रंग के गमछा गले मे लपटे हुए तथा हरा रंग के पिठू बैग लिए दरवाजे पर एक व्यक्ति मिला जिससे पूछ ताछ करने पर अपना नाम व पता क्रमश (1) गोपाल कुमार यादव , उम्र- 39 वर्ष, पिता – श्री रामदेव यादव, सा0- सलौनजा वार्ड सं- 10, , थाना- हलसी ,जिला -लखीसराय, बिहार बताया | आगे पूछ ताछ मे बताया कि बैग में अंग्रेजी शराब ले जा रहा हूँ और मेरे साथ एक और व्यक्ति आया हुआ है जो आप लोग को देखकर अपना सामान साहित प्लेटफॉर्म पर हीं छुप गया है । तत्पश्चात PF no -06/07 के हावड़ा छोर पर फूल के पौधा के पास रखे हुए एक काला रंग के बैग के बगल एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया जिसे स्वान दस्ता के सहयोग से बैग को चेक किया गया बैग चेक करने के बाद स्वयं दस्ता ने बगल में बैठे हुए ब्यक्ति के पास गया जिससे पूछने पर अपना नाम व पता (2) प्रकाश यादव , उम्र- 46 वर्ष, पिता – स्व० इंद्रदेव यादव , सा0- राता वार्ड सं- 01, थाना- हलसी, जिला -लखीसराय, बिहार बताया। पूछ ताछ में प्रकाश यादव ने स्वीकार किया कि बगल में रखा हुआ बैग मेरा है और बैग में अंग्रेजी शराब है । आगे पूछने पर दोनों ने बताया कि हमलोग बराकर से अंग्रेजी शराब लेकर ट्रेन सं 18620 गोड्डा राँची एक्सप्रेस से धनबाद आए हैं एवं धनबाद से ट्रेन सं 18105 जयनगर एक्स० से लखीसराय जा रहे थें की पकड़े गये | तत्पश्चात मौके पर समस्त विधिक कारवाई करते हुए दोनों के पास से बारमद अंग्रेजी शराब को जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया एवं आगे की कार्रवाई में उनकी जुर्म बताकर मानवाधिकारों का नियमों को पालन करते हुए दिनांक 27/02/26 को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ़्तारी की सूचना पकड़ाये व्यक्तियों के द्वारा बताए गए उनके दोस्त को दिया गया | तथा अग्रिम कार्यवाही वास्ते रेसुब पोस्ट धनबाद पर लाया गया जंहा पूछ ताछ में बताया कि अधिक पैसा कमाने के लालच में बराकर से अंग्रेजी शराब ले जाकर बिहार में अधिक दामो में बेचकर पैसा कमा लेता हूँ ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...

Uncategorized

आज का मेहता समाज, आत्ममंथन की आवश्यकता: दयानंद कुमार

Khabar365newsआलेख- दयानंद कुमार, समाजसेवी, हजारीबाग मेहता समाज संख्या में भले ही छोटा...