JharkhandPakur

पाकुड़ में रेलवे क्वार्टर बना चोरों का निशाना, सहायक अभियंता के घर लाखों की चोरी

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़: कड़ाके की ठंड और सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। ताजा मामला पाकुड़ रेलवे परिसर स्थित रेलवे क्वार्टर का है, जहां अज्ञात चोरों ने रेलवे के सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव के सरकारी आवास का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव रात के समय घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान का फायदा उठाते हुए क्वार्टर का मुख्य ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। चोर अलमारी में रखे 25 हजार रुपये नकद, 12 ग्राम सोने की चेन, 5 ग्राम सोने की अंगूठी और चांदी की एक जोड़ी पायल चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद राणा प्रताप यादव ने पाकुड़ नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच की जा रही है, ताकि चोरों तक जल्द पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश और छापेमारी अभियान भी तेज कर दिया गया है।

इस घटना के बाद रेलवे क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और रेलवे आवासीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...