Uncategorized

कटकमसांडी में रेलवे साइडिंग कोल डस्ट प्रभावित समिति का हुआ गठन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग कटकमसांडी रेलवे स्टेशन परिसर अवस्थित कोल डंपिंग यार्ड में फिर से हो रहे कोल डंप से उत्पन्न डस्ट से प्रभावित आसपास के सैकड़ों लोगों ने एक समिति बनाकर कोल कम्पनी से समाधान किए जाने को लेकर एक बैठक करूणा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसमिति से समिति का नाम रेलवे साइडिंग कोल डस्ट प्रभावित समिति रखा गया। गठित समिति में सकलदेव सिंह को अध्यक्ष, सेराज खान को उपाध्यक्ष, राजा खान को सचिव, रघुनंदन सिंह को सह सचिव, जयशंकर सिंह को कोषाध्यक्ष व कुंती देवी को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बसंतपुर गांव के ग्रामीणों को सीएमआर के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाय। बैठक में सूर्यदेव पांडेय, मो. साबिर खान, राजा खान, साहिद खान, शहनाज खातुन, पुष्पा देवी, जुबैदा खातुन, मुकेश सिंह, असगरी खातुन, अनवरी खातुन, शेर आलम, संतोष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष शामिल थे। मालुम हो कि दो वर्षो बाद कटकमसांडी रेलवे स्टेशन के समीप कोल डंप यार्ड में फिर से कोल डंपिंग कार्य शुरू हो गया है। कोल डस्ट से प्रभावित आसपास के लोगों द्वारा कोल डस्ट पर नियंत्रण व समाधान को लेकर बीडीओ, सीओ व थानाप्रभारी को लिखित आवेदन देकर कोल कंपनी के विरूद्ध लगातार आवाज उठाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रभावित लोगों द्वारा डंपिंग यार्ड सुनसान इलाके में बनाए जाने की मिंग की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...