रातु। थाना क्षेत्र के झखराटांड निवासी राजबल्लम उर्फ बलमा की मौत हो गयी। 7 सितंबर की रात हुई गोली कांड में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोली बारी में राज बल्लम का एक साथी की घटना स्थल पर गई मौत हो गयी थी। मामले को लेकर पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुये 6 अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वही गंभीर रूप से घायल राजबल्लम का इलाज चल रहा था। वह जिंदगी औऱ मौत से जूझते हुए आज 22 सितंबर को सुबह 6 बजे राँची बरियातू स्थित रामप्यारी अस्प्ताल में दम तोड़ दिया।
Leave a comment