Home Breaking दुमका में कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन सृजन अभियान को तेज़ी देने पर जोर; के राजू और केशव महतो रहे मौजूद 
BreakingdumkaJharkhand

दुमका में कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन सृजन अभियान को तेज़ी देने पर जोर; के राजू और केशव महतो रहे मौजूद 

Share
Share

दुमका में आज कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, ग्राम पंचायत कमेटी पर्यवेक्षक और अर्बन लोकल बॉडी (ULB) पर्यवेक्षक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने कहा कि ग्राम पंचायत कमेटी और अर्बन लोकल बॉडी संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम हैं। नगर निगम चुनाव को देखते हुए पार्टी की प्राथमिकता इन दोनों क्षेत्रों को सशक्त बनाना है। उन्होंने संगठन निर्माण की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि संगठन निर्माण की प्रक्रिया में पाकुड़ जिला प्रथम है, इसके बाद गोड्डा, दुमका, जामताड़ा और साहेबगंज हैं।

•    प्रत्येक जिला अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि सभी सूचनाएँ व दस्तावेज़ कनेक्ट सेंटर को भेजे जाएँ।
•    अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में झंडा लगाना, सूचना भेजना और प्रमाणपत्र वितरण का काम पूरा हो।
•    महिलाओं और अनुसूचित जाति वर्ग की भागीदारी संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़ाई जाए।

•    बीएलए (Booth Level Agents) की नियुक्ति और प्रशिक्षण कार्य 31 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो, साथ ही बीएलए-2 की नियुक्ति भी हो।

•    नवंबर माह में सभी जिलों में प्रखंड स्तर पर ग्राम पंचायत कमेटी और वार्ड अध्यक्षों की विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी।
प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि नवंबर में चुनाव आयोग झारखंड में SIR प्रक्रिया करेगा, जिसमें यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से न कटे और कोई फर्जी नाम न जुड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे संगठन से चलती है, इसलिए हर स्तर पर सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अर्बन लोकल बॉडी से जुड़ा पूरा काम अक्टूबर तक पूरा होना चाहिए, ताकि आने वाले चुनावों में संगठन मजबूत भूमिका निभा सके। बैठक में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह बादल सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...