Home Jharkhand Ranchi: 26 और 27 को कोहरा और धुंध का साया, 28-29 को बारिश की संभावना
Jharkhand

Ranchi: 26 और 27 को कोहरा और धुंध का साया, 28-29 को बारिश की संभावना

Share
Share

Ranchi रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 दिसंबर को सुबह हल्के दर्जे का धुंध और कोहरा छाया रहेगा. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. राज्य के कई ईलाकों में कोहरा भी छाया रहा. न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटे में उच्चतम तापमान पलामू में 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान देवघर में 10.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 28 और 29 को बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है. 28 को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गुमला और सिमडेगा में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 29 दिसंबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की संभावना जताई गई है.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बारिश से रांची के कुम्हारों की परेशानी बढ़ी, त्योहारों की तैयारी प्रभावित

रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रांची के कुम्हारों की मुश्किलें...

ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...