Home Crime रांची : सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत
CrimeJharkhandRanchi

रांची : सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

Share
Share

Ranchi : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर भगवान भास्कर को सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. यह घटना जिले के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ के शिव मंदिर के पास सोमवार की सुबह की है. जहां अर्घ्य देने जा रहे लोगों को तालाब लेकर जा रहे मैजिक वाहन ने सड़क की दूसरी ओर जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन पर कुछ लोग छठ पूजा का अर्घ्य देने जा रहे थे. इसी दौरान मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को पार कर सड़क की दूसरी ओर चली गयी और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...