Uncategorized

आरबीआई द्वारा बैंकिंग वित्तीय साक्षारता को लेकर के.बी महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

आज दिनांक 28-02-2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया,राँची के द्वारा बैंकिंग वित्तीय साक्षारता के तहत के.बी महिला महाविद्यालय, हजारीबाग में स्नातक के छात्राओ के बीच वित्तीय साक्षारता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आरबीआई,रांची के सहायक महाप्रबंधक अरविंद कुमार एक्का, अग्रणी जिला प्रबंधक सुधाकर पाण्डेय, महाविधालय कि प्राचार्य किरण द्विवेदी, आरबीआई के अधिकारी / कर्मचारी, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओ ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक श्री एक्का ने छात्राओं को बैंकिंग के विभिन्न पहलूओ एवं आरबीआई के कार्य प्रणाली से अवगत कराया। आरबीआई में महिलाओं को भर्ती होने हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने आरबीआई में कर्मचारी / अधिकारी की भर्ती हेतु विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उसकी तैयारी हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यस्था में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, अतः आरबीआई में उनकी भागीदारी वांछनीय है। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री पाण्डेय ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बैंक के महत्व एवं जीवन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला साथ ही बैंक के वर्तमान परिदृश्य एवं इससे संबन्धित चुनौतियों पर भी अपनी बात रखी। आरबीआई,राँची से उदीप्त प्रकाश एवं भावना कुमारी ने इस पूरे सत्र का संचालन किया। महाविद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन की काफी सराहना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...