बिहारब्रेकिंग

घरेलू विवाद में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की गला काटकर की हत्या

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के बक्सर के कृष्णाब्रह्ना थाना क्षेत्र के अरक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी कपिल मुनि सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका उर्मिला देवी के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे अभी घर पर ही रहते हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्मटार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णाब्रह्म थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार, 12 बोतल बरामद

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सकरूगढ़ निचला टोला स्थित पानी...

झारखंडब्रेकिंगरांची

IIM रांची में मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती पर “मंत्र” की हुई नाट्य प्रस्तुति

Khabar365newsभारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से महान हिंदी...

झारखंडब्रेकिंग

JMM नेता और पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, सादगी और जनसेवा के थे मिसाल

Khabar365newsझारखंड : झारखंड ने आज अपना एक सच्चा गांधीवादी नेता खो दिया।...