CrimeJharkhandPakur

सड़क बनी, लेकिन हक का मुआवजा नहीं — अब नेता प्रतिपक्ष के दरवाजे पहुंची फरियाद

Share
Share
Khabar365news

चंडालमारा के गणेश मंडल की जमीन सड़क चौड़ीकरण में गई, मुआवजा न मिलने पर Babulal Marandi ने डीसी को लिखा पत्र

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

महेशपुर (पाकुड़): सड़क विकास के नाम पर जमीन तो ले ली गई, लेकिन उसका हकदार मुआवजा अब तक नहीं मिला। इसी पीड़ा के साथ महेशपुर थाना क्षेत्र के चंडालमारा गांव निवासी गणेश मंडल ने न्याय की गुहार लगाई है। मामला अब झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi तक पहुंच गया है।

बताया जाता है कि सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए गणेश मंडल की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। विकास कार्य तो तेजी से आगे बढ़ गया, लेकिन जमीन के बदले मिलने वाला समुचित मुआवजा अब तक नहीं दिया गया। इससे पीड़ित परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है और जीविकोपार्जन में गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन पर संज्ञान लेते हुए नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने पाकुड़ उपायुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा जल्द दिलाने का निर्देश दिया है।

पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि विकास कार्यों में जनता की जमीन लेने के बाद उसका हक समय पर मिलना चाहिए, ताकि किसी परिवार की आजीविका प्रभावित न हो।

सूत्रों के अनुसार यह पत्र 11 मार्च 2026 को जारी किया गया है। अब प्रशासनिक स्तर पर इस मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि अगर समय रहते मुआवजा मिल जाता, तो एक गरीब परिवार को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।

सड़कें तो बन गईं शहर को जोड़ने के लिए,
पर एक किसान का हक रास्ते में ही रह गया।
उम्मीद अब दरवाज़ा खटखटा रही इंसाफ का,
देखना है प्रशासन कब जागेगा…
और कब मुआवजे का सूरज उस घर में उगेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची-छत्तीसगढ़ रूट की एसी बस में लगी भीषण आग,

Khabar365newsरांची से छत्तीसगढ़ जा रही एक एसी बस में बुधवार शाम अचानक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पेट्रोल-डीजल और गैस की जमाखोरी पर गढ़वा डीसी सख्त,

Khabar365newsमिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच देश में पेट्रोल, डीजल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : लोहे के गेट में उतरा करंट, युवक की दर्दनाक मौत

Khabar365newsजामताड़ा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां करमाटांड़ प्रखंड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के इस गांव में पानी के लिए परेशान हैं ग्रामीण

Khabar365newsडिजिटल इंडिया के इस दौर में भी जामताड़ा प्रखंड का कटंगी गांव...