BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

सड़क सुरक्षा माह 2026: जामताड़ा में जागरूकता प्रभात फेरी

Share
Share
Khabar365news

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जामताड़ा जिला में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय से यज्ञ मैदान जामताड़ा तक प्रभात फेरी का हुआ आयोजन_

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विभागीय निर्देश के अनुपालन में जिला परिवहन कार्यालय, जामताड़ा के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 21.01.2026 को अनुमंडल कार्यालय से यज्ञ मैदान जामताड़ा तक सड़क सुरक्षा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। आयोजित प्रभात फेरी को अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार सहित अन्य के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं प्रभात फेरी के क्रम में गांधी मैदान में रुककर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने जिलेवासियों से सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने पर विशेष बल दिया।

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन को चुस्त–दुरुस्त रखने, ओवरस्पीड से बचने तथा सावधानीपूर्वक ओवरटेक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित नेक नागरिक योजना की जानकारी भी दी गई। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिक को सरकार द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाता है तथा उन्हें किसी भी प्रकार की गवाही या कोर्ट–कचहरी के लिए बाध्य नहीं किया जाता है।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, सड़क पर बाईं ओर सावधानीपूर्वक चलने, अधिकृत ड्राइविंग उम्र होने पर ही वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन पर दो से अधिक व्यक्तियों के सवार नहीं होने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने, आपातकालीन सेवा वाहनों को प्राथमिकता देने तथा सड़क पर सभी की सुरक्षा का ध्यान रखने की जानकारी दिया गया।

इस मौके पर सड़क सुरक्षा टीम के प्रबंधक तौसीफ जलीली के अलावा सतीश कुमार सिंह, माज आलम, विमलेश कुमार एवं अन्य सभी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से आवेदन

Khabar365newsनई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के...