BreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में सनसनी बैंक कर्मी से लूट व मारपीट, ₹3.43 लाख की नकदी छीनी

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक बैंक कर्मी से मारपीट कर लाखों रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच तेज कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अनुप कुमार भगत 16 फरवरी की रात करीब 8 बजे RBL Bank से कलेक्शन की राशि लेकर अपने घर लौट रहे थे। उनके पास कुल ₹3,43,600 की नकदी थी। रास्ते में पहले से घात लगाए दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
बताया जाता है कि हमलावरों ने अनुप के सिर पर गंभीर वार किया, जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। बदमाशों ने उनके पास मौजूद पूरी नकदी छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

घायल अवस्था में पहुंचे कार्यालय
गंभीर रूप से घायल अनुप कुमार भगत किसी तरह हिम्मत जुटाकर Fusion Microfinance कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए महेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
प्राथमिकी दर्ज, जांच तेज
घटना के संबंध में महेशपुर थाना में कांड संख्या 16/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

बढ़ती वारदातों से चिंता
लगातार हो रही लूट की घटनाओं ने आम लोगों और बैंक कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

फिलहाल घायल बैंक कर्मी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नई जेपीएससी नियमावली से नीड बेस्ड लेक्चरर चिंतित, बजट सत्र से आस

Khabar365newsझारखंड के अलग-अलग जिलों के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कार्यरत नीड बेस्ड लेक्चरर...

JharkhandLohardaga

सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था ,परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का जीवंत केंद्र है ——सांसद सुखदेव भगत

Khabar365newsसांसद निधि से सरना स्थल में चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया गया...

JharkhandLohardaga

लगातार छठी बार केंद्रीय सरहुल संचालन प्रखंड समिती कुडू के अध्यक्ष बने अवधेश उरांव

Khabar365news2026 का सरहुल शोभा यात्रा भव्य और नशामुक्त होगा- संजय गंझु लोहरदगा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ...