BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में तेज आंधी से रूफटॉप शेड गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त; आज भी बारिश के आसार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को अचानक बदले मौसम के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कडरू मेन रोड स्थित स्काईलाइन बिल्डिंग में बने एक रेस्त्रां के खुले रूफटॉप पर लगा शेड तेज हवा के कारण टूटकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह शेड नीचे गिरा, उस वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि शेड गिरने से नीचे खड़ी चार कारें और छह दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा और वज्रपात के दौरान यह घटना हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय लोग वहां मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

दरअसल, सोमवार दोपहर बाद रांची के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा, बादलों की गरज और बिजली के साथ वातावरण पूरी तरह बदल गया। तेज झोंकों के कारण कई जगहों पर कमजोर और अस्थायी ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के दौरान गर्मी के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ समय तक गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

काबुल धमाकों से दहला, 400 की मौत; पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के आरोप

Khabar365newsपाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है।...

Breakingindia

संजू सैमसन को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Khabar365newsकेरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम के लोक...

Jharkhand

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मवेशियों की जान गई

Khabar365newsगढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामनवमी व ईद को लेकर महेशपुर थाना में शांति समिति की बैठक,

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/महेशपुर। आगामी रामनवमी और ईद पर्व...