लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह छोटानागपुर बॉक्साइट कोल वर्कर्स यूनियन के कोषाअध्यक्ष विशाल डुंगडुंग ने सभी देशवासियों विशेषकर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति के लिए बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई मिसाल कायम कर रही हैं। शिक्षा, राजनीति, खेल, विज्ञान और सामाजिक कार्यों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह साबित करती है कि अगर उन्हें सही अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। महिलाओं के बिना समाज और देश का विकास अधूरा है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएँ और समाज में समानता तथा सम्मान का वातावरण बनाएँ।
उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब महिलाएँ सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और देश मजबूत बन पाएगा।
श्री डुंगडुंग ने इस मौके पर महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य, सम्मान और निरंतर प्रगति की कामना की है।
Leave a comment