BreakingJharkhand

संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल, महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बने

Share
Share
Khabar365news

रांची :पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अनुशासित सिपाही माने जाने वाले संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है.सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है. देर रात यह अधिसूचना राष्ट्रपति भवन से जारी की गई है. संतोष गंगवार अटल बिहारी वाजपेई और मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. बरेली से वे आठ बार सांसद रहे.

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पार्टी के काफी अनुशासित नेता रहे हैं. 2024 में लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया. फिर भी बहुत संयमित रहे. 75 साल पूरा होने की वजह से उनका टिकट कटा था. संतोष गंगवार का जन्म 1948 में हुआ. उत्तर प्रदेश के बरेली से उन्होंने पढ़ाई लिखाई की और बीएससी की डिग्री हासिल की. उनका राजनीतिक सफर 1984 से शुरू हुआ इस साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन 1989 से वे सांसद चुने जाते रहे. 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी के हाथों उन्हें हारना पड़ा था. 2014 और 2019 में भी उन्होंने चुनाव जीता था.

देर रात जब हुए सो रहे थे, तभी इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई. जैसे यह खबर फैली, लोग उनके घरों पर पहुंचने लगे. फिर जागे देर रात तक लोगों की बधाइयां उन्होंने स्वीकार की.भाजपा खेमे के नेताओं को यह लग रहा था कि संतोष गंगवार को भविष्य में बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है.

वहीं झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. मालूम हो कि इससे पहले भी रमेश बैस को भी झारखंड से तबादला कर महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था. पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में रेमंड डेका को राज्यपाल नियुक्त किया गया है. असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है. पंजाब के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जवाबदेही दी गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

राज्य सरकार का बजट है खोदा पहाड़ निकला चुहिया वाला- पंकज गुप्ता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद एयरपोर्ट विस्तार पर सरकार का इनकार, अरूप चटर्जी–दीपक बिरुवा में तकरार

Khabar365newsविधायक अरुप चटर्जी के सवाल के जवाब में सरकार ने धनबाद में...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर

Khabar365newsजामताड़ा प्रखंड के गोशाला रोड पर टहल रहे एक युवक को विपरीत...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने DC को सौंपा ज्ञापन

Khabar365newsजामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के परिणामों से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ...