BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

सारण : 18 सरकारी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से हटाए गए, FIR और जांच के आदेश जारी

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सारण जिला प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाया है. राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर 18 सरकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से चुनावी ड्यूटी से हटा दिया गया है.

साथ ही जिलाधिकारी अमन समीर ने सभी के खिलाफ FIR दर्ज, निलंबन की कार्रवाई और विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही तीन महीने के भीतर स्पीडी ट्रायल चलाया जायेगा. 

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि कुछ सरकारी कर्मचारी खुले तौर पर राजद, जदयू और भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं. जांच में सोशल मीडिया पोस्ट, फोटो और वीडियो जैसे ठोस सबूत भी मिले.

इसके बाद डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्मिक कोषांग को पत्र भेजा, जिसमें इन कर्मचारियों को मतदान कार्य से मुक्त करने और संबंधित थानों को FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया.

कर्मचारियों की लिस्ट

जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें ज्यादातर शिक्षक और जीविका कर्मी शामिल हैं.

  • – सुरेंद्र कुमार सिंह : शिक्षक, मध्य विद्यालय रतनपुरा (छपरा)
  • – प्रियंका कुमारी : सहायक शिक्षिका, बालिका उच्च विद्यालय छपरा
  • – धर्मेंद्र सिंह : BLO, घोघिया सरकारी विद्यालय (बनियापुर)
  • – सुरेंद्र प्रसाद यादव : शिक्षक, मैकडॉनल्ड हाई स्कूल देवरिया (तरैया)
  • – दीपक कुमार : शिक्षक, हाई स्कूल परसा
  • – जफर हुसैन : प्रभारी प्रधानाध्यापक, राम अवतार हाई स्कूल दिघवारा
  • – प्रमोद सिंह : BLO, कन्या मध्य विद्यालय मशरख
  • – चंद्र मोहन कुमार सिंह : नव सृजित प्राथमिक विद्यालय धेनुकी
  • – राजेश कुमार तिवारी : बीपीएससी शिक्षक (सोनपुर)
  • – मनोज कुमार मिश्रा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिश्रावलिया
  • – आलोक कुमार सिंह : खोरी पाकड़ मिडिल स्कूल अमनौर
  • – उपेंद्र यादव : मध्य विद्यालय हंसराजपुर, एकमा
  • – मनोज कुमार सिंह : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर, पानापुर
  • – मुकेश कुमार : प्राथमिक विद्यालय तरवार, अमनौर
  • – विजय कुमार : BPM, जीविका एकमा
  • – मनीष कुमार : CC, जीविका एकमा
  • – सेफरत हुसैन : मदरसा हमीदिया गोदना, रिवीलगंज
  • – उमेश कुमार : प्राथमिक विद्यालय, बनियापुर

डीएम का सख्त संदेश

डीएम अमन समीर ने साफ कहा है कि लोकतंत्र की निष्पक्षता सर्वोपरि है. कोई भी सरकारी कर्मचारी अगर किसी दल या प्रत्याशी के पक्ष में दिखा, तो उसे चुनाव ड्यूटी से हटाया जाएगा, उसके खिलाफ FIR होगी, निलंबन होगा और स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा.

प्रशासन की कड़ी निगरानी

सारण जिले की छह विधानसभा सीटों पर प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है. अधिकारियों ने बताया कि अब सभी सरकारी कर्मचारियों के फोन की लोकेशन, सोशल मीडिया गतिविधियां और फोटो-वीडियो पर निगरानी रखी जा रही है.

डीएम ने चेतावनी दी है कि गर किसी कर्मचारी ने चेतावनी के बाद भी राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया, तो सीधी कार्रवाई कर उसकी नौकरी तक खत्म की जा सकती है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...