Jharkhand

गोड्डा से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में फरवरी तक सीटें फुल

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा : प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए गोड्डा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. यहां से खुलनेवाली साप्ताहिक ट्रेन हो या पटना देवघर को जानेवाली नियमित ट्रेन सभी में यात्रियों की की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. गोड्डा रेलवे स्टेशन होकर दिल्ली के लिए प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. सभी ट्रेनों में फरवरी तक सामान्य बोगी में यात्रियों की संख्या काफी होती है. बुधवार को गोड्डा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की सभी सामान्य बोगी यात्रियों से अटी थीं. आरक्षित बोगियों में जगह नहीं थी. कुंभ को लेकर गोड्डा स्टेशन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. स्टेशन मास्टर नितेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है. गोड्डा स्टेशन से दिल्ली की ओर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन में 28 फरवरी तक सभी आरक्षित सीटें फुल हैं. स्टेशन मास्टर ने बताया कि गोड्डा स्टेशन पर महाकुंभ के मद्देनजर साफ–सफाई सहित अन्य चीजों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है. गोड्डा स्टेशन पर बुधवार को 900 से अधिक जेनरल टिकटों की बिक्री काउंटर से हुई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandLohardaga

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Khabar365newsलोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...

JharkhandRanchi

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रांची शाखा चुनाव संपन्न, सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Khabar365newsरांची । रांची से बड़ी खबर है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, रांची...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह से की मुलाकात

Khabar365newsपीवीयूएनएल परियोजना के विस्थापितों, प्रभावितों एवं संविदा कर्मियों के अधिकारों को लेकर...