Home Hazaribagh दिनांक 29.01.25 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य श्री रविंद्र तिवारी ने परिसदन भवन में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
Hazaribagh

दिनांक 29.01.25 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य श्री रविंद्र तिवारी ने परिसदन भवन में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

Share
Share

यातायात नियमों के पालन में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण:- रविन्द्र तिवारी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य श्री रविंद्र तिवारी ने बुधवार को परिसदन भवन हज़ारीबाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री बैद्यनाथ कामती और सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री संतोष कुमार व अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य श्री रविंद्र तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले एक माह से परिवहन विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न जगहों में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चाएं की और सभी लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की भी बात कही और सड़क सुरक्षा के कई सारे नियमों को भी साझा किया ।

उन्होंने सड़क सुरक्षा माह को लेकर बताया कि सरकार द्वारा जारी पत्र में उल्लेखित सभी कार्यक्रमों को हजारीबाग जिले में भी करवाया गया है। जिसमें जागरूकता रथ आदि को रवाना करके विभिन्न जगहों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया गया है। अभी भी जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में कई कार्यक्रमों को कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का भरपूर पालन किया जाए। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों का भी सहयोग जरूरी है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

ActiveBreakingHazaribagh

सुभाष कुमार बने हजारीबाग अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में खुशी की लहर

हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा...