BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस पर चाकूबाजी, सात घायल

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा जिले के चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। हरिजन बस्ती के पंडाल के विसर्जन जुलूस में शामिल सात युवकों पर करीब 15 हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि जख्मियों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीप विसर्जन जुलूस के दौरान हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने युवकों के शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जख्मियों में ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी शामिल हैं। इनमें रिक्की मुखी की स्थिति सबसे नाजुक है। सभी का इलाज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

दो बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी,

Khabar365newsबागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से जुड़ा एक मामला चर्चा में आया...

ActiveBusinessindiaJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गढ़वा में 50 के करीब जंगली हाथियों का झुंड, 24 गांवों में दहशत

Khabar365newsगढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों के बड़े झुंड की...

ActiveBreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंगरांची

गिरिडीह में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Khabar365newsगिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की हत्या,

Khabar365newsरांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी...