CrimeJharkhandNationalNew DelhiSocialSuprime courtदेशभारत

5 रुपए के गुटखे के चक्कर में फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन व टाइगर श्राफ

Share
Share
Khabar365news

जिला उपभोक्ता आयोग-जयपुर द्वितीय ने गुटखे में केसर बताने संबंधी विज्ञापन को लेकर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ तथा गुटखा कंपनी के चेयरमैन को नोटिस जारी कर 19 मार्च तक जवाब मांगा है. आयोग अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने योगेन्द्र सिंह बडियाल के परिवाद पर यह आदेश दिया.

परिवाद में कहा कि जेबी इंडस्ट्रीज गुटखे का निर्माण कर उसे बाजार में सप्लाई करती है. तीनों अभिनेता इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए विज्ञापन करते हैं. विज्ञापन में गुटखे के दाने-दाने में केसर का मिश्रण होने का दावा किया जाता है, जबकि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपए प्रति किलो है और गुटखा 5 रुपए में बिकता है. ऐसे में इसमें केसर मिलाना तो दूर उसकी खुशबू भी नहीं होती. भ्रामक विज्ञापन दिखाकर गुटखे की बिक्री बढ़ाकर निर्माता को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. अभिनेताओं की ओर से इस पान मसाले में दाने-दाने में केसर का दम दिखाकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है. परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने का आग्रह किया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विकास रंजन सिंह बने लोजपा रामविलास के झारखंड प्रधान महासचिव

Khabar365newsरांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में राशन डीलरों का धरना, 12 माह का कमीशन बकाया

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में राशन डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवघर में स्कूली मैजिक और पिकअप की टक्कर,

Khabar365newsदेवघर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप वैन और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

CID जांच में सामने आया नया कनेक्शन

Khabar365newsरांची। भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच कर रही CID के...