हजारीबाग

बकाया कमीशन भुगतान को लेकर फेयर प्राइस डीलरों का हल्लाबोल,जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना, मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news


30 सितंबर तक भुगतान नहीं हुआ तो 1 अक्टूबर को रांची में 24 जिलों के डीलरों का होगा महाधरना

हजारीबाग,: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के तत्वावधान में मंगलवार को जिला मुख्यालय में जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से लंबित कमीशन राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की।
फेडरेशन का कहना है कि राज्य के करीब 25 हजार जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बकाया कमीशन राशि का भुगतान नहीं होने से डीलरों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। विक्रेताओं ने कहा कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसका असर सार्वजनिक वितरण व्यवस्था पर भी पड़ सकता है और गरीब लाभुकों को भोजन के अधिकार से वंचित होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
30 सितंबर तक भुगतान नहीं तो रांची में महाधरना
फेडरेशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक बकाया कमीशन का भुगतान नहीं किया गया, तो 1 अक्टूबर 2026 को रांची स्थित महामहिम राज्यपाल के लोक भवन के समक्ष 24 जिलों के डीलरों द्वारा विशाल महाधरना दिया जाएगा।
डीलरों की प्रमुख मांगें
फेडरेशन ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार के समक्ष सात प्रमुख मांगें रखीं—
1.अब तक वितरित किए गए संपूर्ण खाद्यान्न की बकाया कमीशन राशि का भुगतान 30 दिनों के अंदर किया जाए।
2.आवंटित खाद्यान्न आवंटित माह में ही उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण के लिए 30 दिनों की अवधि निर्धारित हो।
3.जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की मासिक आय ₹50,000 सुनिश्चित की जाए।
4.डीलरों को मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य चिकित्सक योजना में शामिल किया जाए।
5.राज्य सरकार द्वारा दाल योजना को माहवार लागू किया जाए।
6.NIC के सर्वर एवं तकनीकी व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाए, ताकि लाभुकों और डीलरों को हो रही परेशानियां दूर हों तथा खाद्यान्न वितरण बाधित न हो।
7.भारत सरकार के निर्देशानुसार जन वितरण प्रणाली को पेपरलेस (Paperless) किए जाने की व्यवस्था राज्य में तत्काल लागू की जाए।

धरना में बड़ी संख्या में जन वितरण प्रणाली विक्रेता एवं महिला समूहों के सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान डीलरों ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
धरना के माध्यम से ज्ञापन सौंपने वालों में नंदु प्रसाद, सुनील कुमार सिन्हा, अशोक चंद्रवंशी, अर्चना सिन्हा, राम प्रकाश वर्मा, अरुण राणा, दिलीप पासवान, धनेश्वर महतो, गोविंद गोप, डोमन पांडेय, दिनेश यादव, चंदन कुमार, रामेश्वर राम, बालेश्वर कुमार, चरण राम, रामचरण करमाली, सुखदेव साव, रोहित सहित अन्य पदाधिकारी एवं डीलर शामिल थे।
फेडरेशन के अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने कहा कि सरकार से सहयोग और सकारात्मक पहल की उम्मीद है। राज्य के 25 हजार डीलर परिवार लंबे समय से अपनी जायज मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...

हजारीबाग

मुंबई में गूंजी झारखंड के छात्रों की आवाज, किशोरी राणा के प्रयासों ने प्रवासी झारखंडियों में जगाई नई उम्मीद

Khabar365newsमुंबई में देवेंद्र महतो का आत्मीय स्वागत, विद्यार्थियों के अधिकारों से लेकर...